शाहजहाँपुर के खुटार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 614 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने फ्लाईओवर के नीचे सौफरी पेट्रोल पंप की ओर उतरने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। तलाशी में आशीष गुप्ता के पास से 356 ग्राम और ज्ञानेन्द्र शर्मा के पास 258 ग्राम अफीम बरामद हुई पुलिस ने दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया।