कुंडा: कुंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से ट्रेन पर चढ़ते समय फिसला यात्री, ट्रेन की चपेट में आने से हाथ-पैर कटे
कुंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने की जल्दबाजी में एक यात्री फिसलकर रविवार शाम करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस हादसे में उसके हाथ और पैर दोनों कट गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल की पहचान प्रयागराज के गोविंदपुर शिवकुटी का रहने वाले आर्यन सिंह के रूप में हुई ।