कदवा: विधायक ने आधा दर्जन पंचायतों में लगाया जनता दरबार, स्थानीय समस्याओं से हुए अवगत
Kadwa, Katihar | Jun 18, 2025 कदवा प्रखंड क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन पंचायत में बुधवार को दिन के तीन बजे पहुंच कर विधायक डॉ० शकील अहमद खान ने जनता दरबार लगाया इस जनता दरबार में उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर स्थानीय समस्याओं को सुना साथ ही जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।