अंबिकापुर : सरगुजा वनमंडल के कुछ वनकर्मियों का कथित शराब सेवन करते हुए वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
- आरोप है कि हाथी निगरानी ड्यूटी के दौरान कर्मचारी ढाबे में बैठकर शराब पी रहे थे।
- मीडिया का कैमरा देखकर सभी मौके से निकल गए बताया जा रहा है कि सरगुजा वनमंडल के कुछ कर्मचारी चंद्रा स्थित एक ढाबे में ऑन ड्यूटी शराब पीते नजर आए।
- जानकारी के अनुसार, उनकी ड्यूटी हाथियों की निगरानी और पकड़ने के अभियान में लगी थी, लेकिन ड्यूटी के दौरान ही कथित रूप से शराब पार्टी करते देखे गए।
- मीडिया की टीम के पहुंचते ही वनकर्मी मौके से भाग निकले।
- इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
- हालांकि, इस मामले में वन विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
- यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
#ambikapurnews #surgujanews #chhattisgarh #forest #forester