होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: गेहूं खरीदी केंद्र के सर्वेयरों से मारपीट के विरोध में कलेक्टर से शिकायत
कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे जिले के गेहूं खरीदी केंद्र के सर्वेयरों ने कलेक्टर से शिकायत की है सर्वेयरों ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर समिति और वेयरहाउस के कर्मचारी खराब या नॉन एफएक्यू (FAQ) गेहूं को पास कराने के दबाव बनाते है। 4 दिनों में जिले के अलग-अलग केंद्रों पर मारपीट की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं।