शंभूगंज: महाराष्ट्र पुलिस ने नवादा से गुमशुदा किशोरी को बरामद किया, स्थानीय पुलिस के साथ की छापेमारी
सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र में महाराष्ट्र पुलिस ने नवादा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक किशोरी को बरामद किया । जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के एक युवक और महाराष्ट्र की एक किशोरी के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम संबंध स्थापित हुआ था ।इसके बाद किशोरी अपने घर महाराष्ट्र से निकलकर नवादा स्थित युवक के घर पहुंच गई।