गोला कोतवाली क्षेत्र के मूड़ा सरावन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जमीन पर युवक राजाराम पुत्र बाबूराम का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक के बड़े भाई लालाराम ने हत्या की आशंका जताई है।