लखीमपुर: अनशन पर बैठी चर्चित कवित्री मधुमिता की बहन निधि शुक्ला की बिगड़ी तबीयत इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना निवासी निधि शुक्ला की आज तबियत बिगड़ गई है। परिजनों ने आनन-फाननमें निधि शुक्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बीते 12 मार्च 2024 से अनशन पर निधि शुक्ला बैठी थी। मधुमिता हत्याकांड के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी की कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग निधि शुक्ला कर रही थी। निधि शुक्ला की आज तबियत बिगड़ी है।