संभल: इस्लामनगर ढेरोल रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 व्यक्ति घायल, एक को रेफर किया गया संभल जिला अस्पताल
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार दो व्यक्ति हुए घायल पहुंचे संभल जिला अस्पताल। यह व्यक्ति गढ़ी खानपुर इस्लामनगर के रहने वाले थे,अपनी बहन के घर जा रहे थे,तब यह हादसा हुआ। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस संभल के जिला अस्पताल लेकर पहुंची।