गया टाउन सीडी ब्लॉक: रामपुर पुलिस ने SCST एक्ट में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था शारीरिक शोषण
गया के रामपुर थाना पुलिस ने SCST कांड के 1 अभियुक्त दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादिनि के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया।जिसमे बताया कि दीपक कुमार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।विवाह के लिए दीपक के घर जाकर बात करने पर परिवार वालों द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया