मेहगांव: श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भुमियां सरकार मंदिर में बैठक, ग्रामीणों को मिलीं जिम्मेदारियां
Mehgaon, Bhind | Apr 18, 2026 मेहगांव में भुमियां सरकार मंदिर पर 30 अप्रैल से भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर शनिवार को लगभग 3:00 बजे भुमियां सरकार मंदिर पर मेहगांव में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को कथा स्थल संबंधी एवं भंडारा संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई।