नीमच नगर: भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर BJP कार्यालय, तपो भूमि पर पत्रकार वार्ता की, स्वदेशी उत्पादों पर बल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों पर चर्चा करने के लिए रविवार को जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि नीमच में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभियान के प्रदेश सह संयोजक योगेश मेहता पत्रकारों से रूबरू हुए,।