नीमच नगर: नीमच: मंशापूर्ण महादेव मंदिर में चोरी, दान पेटी ले भागे चोर, पुलिस जांच में जुटी
रविवार को शाम 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच शहर के इंदिरा नगर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर चोरों ने हाथ डाल दिया। अज्ञात चोर मंदिर परिसर में रखी दान पेटी उठा ले गए, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद रुपये रखे थे। घटना का पता चलने पर मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी