बहरोड़: बहरोड जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में सर्व समाज ने किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Behror, Alwar | Jun 18, 2026 बहरोड़ के राजकीय जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को दोपहर बारह बजे सर्व समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राम किशोर मीणा को ज्ञापन सौंपा।