महोबा: जगतपुर गांव में दबंगों ने युवक पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला, एसपी से न्याय की गुहार
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 जगतपुर गांव में निमंत्रण से लौट रहे युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित रामस्वरूप उर्फ पप्पू ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने रास्ता रोककर लाठी,लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित ने अजनर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारीऔर सुरक्षाकी मांग की