गुना नगर: गुनिया नदी सफाई पर तीखी तकरार, सफाई सदस्य और हिंदू नेता के बीच हुई नोकझोंक, वीडियो वायरल
गुना में नाले और सड़क सफाई के दौरान मिट्टी डालने को लेकर विवाद हो गया। हिंदू नेता सुरेश शर्मा और गुना नव निर्माण समिति के सदस्य डॉ. पुष्पराज के बीच मौके पर तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों ने सफाई और अतिक्रमण को लेकर अपने-अपने तर्क रखे।