चौपारण: अवैध पोस्ता खेती मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना कांड संख्या 43/26 में नामजद अभियुक्त विजय पासवान को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय पासवान, स्वर्गीय मुन्नी पासवान का पुत्र और दनुवा गांव का निवासी है। पुलिस जांच में आरोपी द्वारा अवैध रूप से पोस्ता/अफीम की खेती कराए जाने की बात सामने आई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।