दुधि: दुद्धी में विजयादशमी पर 51 फीट ऊंचे रावण पुतले का होगा दहन, जौनपुर के कलाकारों ने तैयार किया आकर्षक पुतला
दुद्धी नगर में विजयादशमी के पावन पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। इस बार स्थानीय रामलीला (टी.सी.डी.) खेल मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विशालकाय पुतले में विभिन्न प्रकार के पटाखे लगाए गए हैं, जो दहन के समय दर्शकों का मुख्य आकर्षण बनेंगे।