जयसिंहनगर: अमझोर में पत्नी से मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझोर में पत्नी के साथ पति के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम 7 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि फरियादिया अनिता बैगा पति अभिमन्यु बैगा उम्र 30 वर्ष निवासी अमझोर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई की उसके साथ उसके पति ने घरेलू बात पर गाली गलौज देकर मारपीट किया है।