हज़ारीबाग: इरफान अंसारी के बयान पर हजारीबाग में पत्रकारों का गुस्सा भड़का, पूछा- किसकी दुकानदारी चला रहे हैं?
हजारीबाग: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के एक बयान को लेकर हजारीबाग में पत्रकारों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिए गए उनके बयान—“पत्रकारों की दुकानदारी चल रही है”—को लेकर जिले के मीडिया कर्मियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पत्रकारों का कहना है कि यह बयान न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की गरिमा को ठेस