टोंक: जिला कलेक्टर आवास पर 5.5 फीट लंबा कोबरा देखा गया, दहशत का माहौल
Tonk, Tonk | Apr 11, 2026 जिला कलेक्टर आवास परिसर में शनिवार को करीब साढ़े 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अचानक सांप दिखने पर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत वन विभाग व सर्पमित्र को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।