पटना ग्रामीण: आलमगंज: हथियार के साथ फोटो वायरल मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
आलमगंज थाना क्षेत्र में हथियार के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मंगलवार शाम 5:53 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।