उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से तबाही! शक्तिफॉर्म के सुरेंद्रनगर में बाढ़ का कहर 😢🌊
उधम सिंह नगर के शक्तिफॉर्म क्षेत्र के सुरेंद्रनगर में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। पानी के तेज बहाव में घर, जमीन और पेड़ों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। लोग अपने जरूरी सामान को सुरक्षित निकालने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
इस मुश्किल घड़ी में ग्रामीण एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 🙏
सभी से अपील है—सतर्क रहें, सुरक्षित स्थान पर रहें और अपने परिवार का ख्याल रखें।
#उत्तराखंड #उधमसिंहनगर #शक्तिफॉर्म #बाढ़ #UttarakhandFlood