आंवला: आंवला के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर गांव के पास लाने की मांग की, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा शिकायती पत्र
Aonla, Bareilly | Jun 30, 2026 आंवला तहसील के ग्राम गुलेली के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने गांव के पास ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर एक बजे 132 केवी स्थित आंवला कार्यालय में विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार को मुख्य अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के नाम एक शिकायती पत्र सौंपा।