निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में श्री चौकन्ना बालाजी मंदिर का प्रथम पाटोत्सव, पूजन और महाप्रसादी भंडारे में उमड़ी श्रद्धा
गुरुवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में डाक बंगला रोड स्थित कमल चौक के पास पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विराजित श्री चौकन्ना बालाजी मंदिर का प्रथम पाटोत्सव गुरुवार, 15 अक्टूबर को मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन और महाप्रसादी भंडारे का आयोजन हुआ। चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष स