Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

50 बेड से बड़े अस्पतालों को शासन से फायर NOC लेना होगी अनिवार्य... निगम की सख्त जांच शुरू देवास। नगर निगम ने शहर के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम की टीम ने शहर के निजी एवं शासकीय अस्पतालों का व्यापक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), विद्युत सुरक्षा, फायर ऑडिट और इलेक्ट्रिक ऑडिट की स्थिति का परीक्षण किया गया। नगर निगम की टीम ने देवकर नर्सिंग होम, देवास हॉस्पिटल, करीम नर्सिंग होम, महात्मा गांधी हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, यश हॉस्पिटल, संस्कार हॉस्पिटल, अपैक्स हॉस्पिटल, श्रद्धा नर्सिंग होम, लवकुश हॉस्पिटल, खरे नर्सिंग होम, माहेश्वरी नर्सिंग होम, प्रिज्म हॉस्पिटल, एच.ए.एच. यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, प्राइम हॉस्पिटल, कुलकर्णी नर्सिंग होम, विनायक हॉस्पिटल, सलूजा हॉस्पिटल, प्रिंस हॉस्पिटल, अमन हॉस्पिटल, पाटीदार हॉस्पिटल, चंद्रा नर्सिंग होम और कोठारी नर्सिंग होम सहित कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकांश अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरण, फायर एवं इलेक्ट्रिक ऑडिट तथा आपातकालीन निकास की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। 50 बेड से अधिक अस्पतालों को शासन से लेना होगी फायर NOC नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 50 बेड से अधिक क्षमता वाले अस्पतालों के लिए शासन से फायर एनओसी लेना अनिवार्य है। इस श्रेणी में एच.ए.एच. यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, संस्कार हॉस्पिटल, एमजी हॉस्पिटल और विनायक हॉस्पिटल शामिल हैं। इन अस्पतालों को शासन के नियमानुसार फायर एनओसी प्राप्त करने के साथ-साथ प्रतिवर्ष फायर ऑडिट एवं इलेक्ट्रिक ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। दो अस्पतालों को सात दिन का अल्टीमेटम निरीक्षण के दौरान पाटीदार हॉस्पिटल और एच.ए.एच. यूनानी हॉस्पिटल में फायर ऑडिट के अनुरूप आवश्यक अग्निशमन उपकरण पूर्ण रूप से स्थापित नहीं पाए गए। निगम ने दोनों संस्थानों को सात दिनों के भीतर सभी आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरण नियमानुसार स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा में निर्देशों का पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। नगर निगम का कहना है कि शहर में जनहानि और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से अस्पतालों और अन्य संस्थानों का निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Dewas Nagar, Dewas | Jul 9, 2026

MORE NEWS

"जीतू पटवारी के भाई हिरासत में!"
इंदौर। ड्रग्स पैडलर के खुलासे के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से राजेंद्र नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
#Indore #JituPatwari #NanaPatwari #DrugsCase #MadhyaPradesh Congress IndorePolice BreakingNews MPNews TimesMP HindiNews ViralNews

"जीतू पटवारी के भाई हिरासत में!" इंदौर। ड्रग्स पैडलर के खुलासे के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से राजेंद्र नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। #Indore #JituPatwari #NanaPatwari #DrugsCase #MadhyaPradesh Congress IndorePolice BreakingNews MPNews TimesMP HindiNews ViralNews

Dewas Nagar, Dewas | Jul 9, 2026

➡️#देवास में बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI)द्वारा निःशुल्क 06 दिवसीय 'एलईडी मेकिंग एंड रिपेयरिंग' प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
=
➡️Read More:-https://t.co/f4gNxL60Ly
@JansamparkMP
@mintechnicalmp
@minprdd
@CMMadhyaPradesh
@DrMohanYadav51 https://t.co/3CAElO7qHh

➡️#देवास में बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI)द्वारा निःशुल्क 06 दिवसीय 'एलईडी मेकिंग एंड रिपेयरिंग' प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। = ➡️Read More:-https://t.co/f4gNxL60Ly @JansamparkMP @mintechnicalmp @minprdd @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 https://t.co/3CAElO7qHh

Dewas, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

देवास। इंदौर-देवास एबी रोड स्थित शिप्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रीवा से इंदौर जा रही अम्बे ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया। चालक और स्टाफ की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। देवास से रवाना हुई दमकल गाड़ी रसलपुर क्षेत्र में लगे जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद समीप स्थित जेआर वेयरहाउस की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। वहीं इंदौर से भी अतिरिक्त दमकल वाहन मौके पर भेजे गए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। इंदौर-देवास एबी रोड स्थित शिप्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रीवा से इंदौर जा रही अम्बे ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया। चालक और स्टाफ की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। देवास से रवाना हुई दमकल गाड़ी रसलपुर क्षेत्र में लगे जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद समीप स्थित जेआर वेयरहाउस की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। वहीं इंदौर से भी अतिरिक्त दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 9, 2026