सत्तर कटैया: सीडीपीओ कार्यालय सत्तर कटैया में सेविकाओं की एक बैठक आयोजित कर समयानुसार केन्द्र संचालन का दिया गया निर्देश
सीडीपीओ कार्यालय सत्तर कटैया में सेविकाओं की एक बैठक आयोजित कर एल एस द्वारा समयानुसार केन्द्र संचालन का जहां निर्देश दिया गया वहीं समयानुसार कार्यालय में सभी कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया। सेविकाओं को आधार केवाईसी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर एल एस सोनी कुमारी सोनम, सुप्रिया, मीना देवी, स्नेहा प्रिया एवं खुशबू कुमारी उपस्थित थे।