देवसर: जिला कलेक्टर ने निर्माणाधीन चल रहे विकास कार्यों का समय सीमा में पूर्ण करने क्या दिया आदेश।
निर्माणाधीन चल रहे विकास कार्यो को संबंधित विभाग के प्रमुख समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे। तथा सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतो का निराकरण संतुष्टि पूर्वक समय सीमा के अंदर किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।