गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के समीप गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरौरा काजी निवासी राय सिंह की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।