कायमगंज: गांव कयामपुर में दूल्हे के भाई ने संदिग्ध परिस्थितियों में चूहा मारने की दवाई खाई, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज कोतवाली के गांव कयामपुर निवासी 30 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र वासुदेव बुधवार को अपने छोटे भाई शिवनाथ की बारात में शामिल होने हरदोई जनपद के एक गांव गया था। गुरुवार शाम को बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में सचिन ने चूहे मार दवा खा ली। कुछ देर बाद उसने फोन पर परिजनों को जहर खाने की सूचना दी। परिजनों ने तत्काल इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है।