देवबंद: बड़गांव थाना पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार और कारतूस
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और तमंचे से हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 11 मई को गांव नूनाबड़ी निवासी सुल्तान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।