सदर: चितईपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 11, 2026 वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रायपुरिया घाट के पास से शनि कुमार चौहान (19) निवासी महामना नगर कॉलोनी, सुसुवाही तथा प्रिन्स नारायण (20) निवासी मालवीय नगर, सुसुवाही को गिरफ्तार किया।