कोंडागांव: ग्राम पंचायत बड़े कनेरा अंतर्गत शंकर नगर में 15 दिन से जल संकट, ग्राम समिति ने ठेकेदारों की लापरवाही पर उठाए सवाल
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा अंतर्गत शंकर नगर पारा में बीते 15 दिनों से गहरा जल संकट बना हुआ है। निर्माण एवं विकास समिति के सभापति गणेश मानिकपुरी ने आज रविवार दोपहर 12 बजे मीडिया को वीडियो विज्ञप्ति जारी करते हुए पीएचई, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के ठेकेदारों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि नलजल योजना वर्षों से अधूरी पड़ी है।