जिलाधिकारी कार्यालय पर 90 वर्षीय वृद्ध महिला ने न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद दूसरी पत्नी ने पूरी जमीन अपने नाम वरासत करा ली और बाद में पुनः विवाह कर लिया। खुद को पहली पत्नी बताते हुए पीड़िता ने डीएम से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।