घर में मिला विवाहिता का सड़ा-गला शव, पति फरार नोवामुंडी: नोवामुंडी बस्ती पंचायत के सोसोपी टोला स्थित जंगल के एक घर से 24 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी सिरका का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है। घटना के बाद से मृतका का पति सोमा बारजो फरार है, जिससे मौत का रहस्य गहरा गया है। मायके पक्ष के अनुसार, लक्ष्मी एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित थी