पदमपुर: रतनपुरा में नहर में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
पदमपुर के रतनपुरा में नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई इस मामले में घमुंडवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसका पुत्र नहर में पानी पी रहा था इस दौरान पैर स्लिप हो गया।और पुत्र नहर में गिर गया पानी में डूबने से पुत्र की मौत हो गई।