नगर कोतवाली इलाके के विकास नगर में बुधवार शाम 6 बजे एक किराना की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग को बुझाने में जुट गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।