हाथरस: समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम रही मौजूद, शिकायतों के निस्तारण के लिए रवाना हुई टीम
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली पर जुलाई माह के दूसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली पर लगे समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम द्वारा सुनवाई की गई। समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान राजस्व संबंधी दो शिकायतें प्राप्त हुई। दोनों शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मौका मुआवजा करने के लिए रवाना किया गया।