बागपत: नगर पंचायत कार्यालय टटीरी में बोर्ड बैठक का आयोजन, विकास कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई
Baghpat, Bagpat | May 14, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब चार बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सपना की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कस्बे में प्रतिदिन ई-रिक्शा का संचालन का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा मुख्य रूप से कस्बे की टूटी सड़को और रास्तों की मरम्मत कराने पर सहमति बनी। सभासदों ने विभिन्न वार्डों में गंदगी और टूटे रास्तों की समस्या को उठाया।