रामपुर: बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Rampur, Rampur | Mar 5, 2025 बुधवार को रात 8 बजे प्रेस नोट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल में ओपीडी, एक्स-रे, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, पोषण पुर्नवासन केन्द्र और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।