स्वार: कोतवाली पुलिस की गौकश से हुई मुठभेड़, जानकारी रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने दी
Suar, Rampur | Aug 7, 2026 रामपुर की स्वार कोतवाली पुलिस ने निराश्रित गौवंशीय पशु की हत्या कर गोकशी करने के इरादे से कोसी नदी के जंगल में घूम रहे एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है जिसकी जानकारी रामपुर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने दिन शुक्रवार को समय तीन बजे दी है