नौगांव: नौगांव पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र में चपरासी पर महिला ट्रेनर से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल
नौगांव पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र इन दिनों एक गंभीर विवाद के चलते चर्चा में है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का मामला बताया जा रहा है, जहां मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्यरत महिला कर्मचारी शिल्पी राय ने केंद्र के चपरासी महाराज सिंह पर अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी का कहना है कि महाराज सिंह, जो ईटीसी का कर्मचारी है, बिना किसी आधिकारिक आदेश