हनुमानगढ़: जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग में एसपी ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बुधवार को पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने की। बैठक में जिलेभर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।