गांव नेठराना के ग्रामीणों ने अभिषेक शर्मा हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को गोगामेड़ी पुलिस थाना के सामने धरना दिया। ग्रामीणों ने नेताओं के साथ प्रदर्शन कर शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। वार्ता में सीओ संजीव कटेवा ने पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि की। एएसपी गीता चौधरी को 23 फरवरी तक गिरफ्तारी का समय देकर धरना समाप्त किया गया।