कटघोरा: आमापाली में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, बाइक, स्कूटी और साइकिल जलकर खाक
Katghora, Korba | Jul 10, 2026 कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा स्थित आमापाली के पास देवांगन ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग में दुकान के अंदर 4 बाइक, 2 स्कूटी और 2 साइकिल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना में करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।