विदिशा नगर: विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह का प्रारंभ, SP ने दिखाई हरी झंडी, हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने की अपील की
मंगलवार दोपहर से पुलिस द्वारा पूरे जिले में विशेष यातायात सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ किया गया है इसीलिए का दोपहर 12 बजे एसपी रोहित काशवानी, एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने एक प्रचार रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया, जो पूरे जिले में लोगों को सुरक्षित यातायात के नियमों से अवगत कराएगा, साथ ही सीट बेल्ट हेलमेट की सुरक्षा के बारे में बताएगा।