झाझा: झाझा नगरक्षेत्र में जय माता दी के जयकारों के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा
Jhajha, Jamui | Oct 22, 2026 झाझा नगर क्षेत्र में बुधवार को रात्रि 12 बजे तक चार पूजा स्थलों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इससे पहले पूजा पंडालों में महाआरती हुई। महिलाओं ने सिंदूर की होली खेलकर एक-दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। देर शाम निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर झूमते हुए जय माता दी के जयकारे लगाते रहे। नगर भ्रमण के बाद