मरवन: दंपति से मारपीट और लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने किया हमला
करजा थाना क्षेत्र के फकीरा चौक से अंदर रसूलपुर जाने वाली सड़क पर बुधवार और गुरुवार की देर रात बाइक से घर लौट रहे एक दंपत्ति के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना के दौरान बदमाशों ने दंपत्ति को घेर लिया और विरोध करने पर उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी वही ग