सिकंदराराऊ: रामनगर में लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने कॉपर, तेल और कीमती सामान की चोरी की, लोगों ने झेली विद्युत कटौती
रामनगर कॉलोनी में विद्युत लाइन काटकर चोरों ने ट्रांसफॉर्मर में से कॉपर वी तेल आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब लाइट नहीं आई तब ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र पर सूचना भेजी। विद्युतकर्मी आए तब खुलासा हुआ कि चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के द्वारा तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति को सुचारू कराया गया है।