जहाज़पुर: शक्करगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर की कार्रवाई, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
शक्करगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा एक ट्रेलर और एस्कॉर्ट कर रही ब्रेजा कार को जब्त किया है। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रेलर चालक हेमराज गुर्जर सहित कुलवंत सिंह और रामप्रसाद गुर्जर को पकड़ा। शकरगढ़ थाना प्रभारी पू